क्या मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-क्या यह बात सही है कि पटना जिलान्तर्गत मनेर प्रखण्ड के मेशरपाल पंचायत के भू-स्वामियों का वित्तीय वर्ष 2011-12 तक भूमियों का लगान रशीद सरकार द्वारा निर्गत किये जाने के उपरान्त वित्तीय वर्ष 2012-13 से वर्तमान समय तक लगान रशीद निर्गत नहीं होने से उक्त पंचायत के भू-स्वामियों को कठिनाई हो रही है,यदि हाँ, तो सरकार कबतक वर्णित पंचायत के भू-स्वामियों को भूमि लगान रशीद निर्गत करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?