क्या मंत्री ,कृषि विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि -1. क्या यह बात सही है कि बेगूसराय जिलान्तर्गत बेगूसराय प्रखण्ड के मोहनपुर पंचायत का नाम कृषि विभाग के डी॰बी॰टी॰ पोर्टल एवं बेगूसराय अंचल के सर्विस प्लस वेबसाईट पर विगत कई वर्षों से प्रदर्शित नहीं हो रहा है ,2. क्या यह बात सही है कि उक्त पंचायत का नाम संबंधित बेवसाईट/पोर्टल पर उपलब्ध नहीं होने के कारण, स्थानीय किसानों को कृषि योजनाओं का आवेदन करने तथा आम ग्रामीणों को राजस्व संबंधी प्रमाण-पत्र बनवाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है ,3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो सरकार मोहनपुर पंचायत का नाम कृषि विभाग के पोर्टल एवं बेगूसराय अंचल के सर्विस प्लस वेबसाइट पर अपडेट कराने का विचार रखती है, हाँ, तो कबतक, नहीं, तो क्यों ?