क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-क्या यह बात सही है कि रोहतास जिलान्तर्गत नगर पंचायत कोचस में लगभग 5-6 वर्ष पूर्व स्ट्रीट लाईट लगाया गया था जो मरम्मति के अभाव में अधिकांश लाईट नहीं जल रहा है,जिससे नगर वासियों को रात्रि के समय आवागमन में कठिनाई हो रही है, यदि हाँ तो सरकार कब तक नगर पंचायत कोचस में स्ट्रीट लाईट की मरम्मति कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?