क्या मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1. क्या यह बात सही है कि दरभंगा जिला अंतर्गत जाले प्रखंड के जाले साथी चौक के समीप अवस्थित सरकारी भूमि, जिसका खाता संख्या 1470 एवं खेसरा संख्या 8271 एवं 8272 है, का अतिक्रमण कर लिया गया है;2. क्या यह बात सही है कि अपर समाहर्ता, दरभंगा (न्यायालय अपर समाहर्ता) द्वारा पत्रांक–991/न्या०, दिनांक 11.11.2022 के माध्यम से अंचल अधिकारी, जाले को आवश्यक कार्रवाई हेतु पत्र प्रेषित किया गया था, जिसके आलोक में अंचल प्रशासन द्वारा एक दिन अतिक्रमण वाद चलाकर भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने की औपचारिक प्रक्रिया अपनाई गई थी, परंतु पुनः उक्त भूमि का अतिक्रमण कर लिया गया है;यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो सरकार कब तक जनहित में उक्त सरकारी भूमि को स्थायी रूप से अतिक्रमण मुक्त कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?