क्या मंत्री, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि पूर्वी चम्पारण जिला के मधुबन प्रखंड अंतर्गत रूपनी पंचायत के ग्राम-भगवानपुर, वार्ड सं0-01 में नल-जल 7 वर्ष पूर्व लगाया गया था, परन्तु एक दिन भी जलापूर्ति नहीं की गई है;यदि हाँ, तो सरकार कबतक उक्त नल-जल को चालू कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?