क्या मंत्री कृषि विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगे कि:-क्या यह बात सही है कि कैमुर जिला के दुर्गावती प्रखण्ड के मौजा अवर्हियाँ में NH-19 के बगल में खाता संख्या-424, खेसरा संख्या 245, रकवा 25.5 एकड़ कृषि विभाग की भूमि उपलब्ध रहने के बावजूद जिला में एक भी कृषि महाविद्यालय नहीं है, जिसके कारण कृषि की पढ़ाई के लिए छात्र-छात्राओं को दूसरे राज्यों में जाना पड़ता है;यदि हाँ, तो सरकार कबतक उक्त कृषि विभाग की भूमि पर कृषि महाविद्यालय की स्थापना कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?