क्या मंत्री, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि पटना जिलान्तर्गत मनेर नगर परिषद् स्थित 25 वार्डों में जल मीनार स्थापित नहीं रहने से आवासित नागरिकों के साथ आमजनों को पेय जल की आपूर्ति नहीं होने से कठिनाई हो रही है,यदि हाँ, तो सरकार कबतक वर्णित नगर परिषद् में जल मीनार की स्थापना कर पेय जल उपलब्ध कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?