क्या मंत्री कृषि विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि कृषि विभाग के अन्तर्गत भूमि संरक्षण निदेशालय में कनीय अभियंता की कमी को देखते हुए दिनांक-27.06.2023 को मंत्री परिषद की बैठक में कुल 46 कनीय अभियंताओ के पद मद संख्या-10 के तहत स्वीकृत किया गया था;2. क्या यह बात सही है कि सचिव, कृषि विभाग के ज्ञापांक 543 दिनांक-30.06.23 द्वारा कनीय अभियंताओं के कुल 46 पद की स्वीकृति हेतु पत्र निर्गत कर नियामावली बनाई गई थी; परन्तु अबतक स्वीकृति पद पर नियुक्ति नहीं की गयी है;3. यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो सरकार भूमि संरक्षण निदेशालय में कनीय अभियंताओं की कमी को देखते हुए मंत्री परिषद द्वारा स्वीकृत पद पर कब तक नियुक्ति करने का विचार रखती है , नहीं, तो क्यों ?