क्या मंत्री ,कृषि विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि पूर्णिया जिलान्तर्गत गुलाबबाग में कृषि विभाग की 7 एकड़ भूमि मेला ग्राउंड के नाम से नामित है;2. क्या यह बात सही है कि गुलाबबाग एशिया का बड़ा कृषि उत्पादन बाजार समिति है जिसका देश के सभी शहरों से जुड़ाव है; फिर भी उक्त स्थान पर एग्रो माॅडल पार्क का निर्माण होने से पूर्णिया सहित सीमांचल के किसान परिवारों को इसका लाभ नहीं मिल सकता है;3. यदि उपर्युक्त खंडो का उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो सरकार कृषि विभाग कि उक्त भूमि पर एग्रो माॅडल पार्क का निर्माण कब तक कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?