क्या मंत्री, सहकारिता विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि—1. क्या यह बात सही है कि पटना जिलांतर्गत पालीगंज अनुमंडल पूर्व में दानापुर अनुमंडल का हिस्सा था; परन्तु वर्तमान में पालीगंज अनुमंडल के पृथक होने के उपरांत भी अब तक वहाँ ARCS (सहकारिता विभाग) का कार्यालय स्थापित नहीं किया गया है;2. क्या यह बात सही है कि ARCS कार्यालय के अभाव में पालीगंज, दुल्हिनबाजार एवं बिक्रम प्रखंड के ग्रामीणों को सहकारिता विभाग से संबंधित कार्य के निष्पादन हेतु अभी भी दानापुर अनुमंडल जाना पड़ता है, जिससे ग्रामीणों का समय नष्ट एवं आर्थिक क्षति हो रही है;3.यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है; तो क्या सरकार पालीगंज अनुमंडल में ARCS (सहकारिता विभाग) कार्यालय की स्थापना कराने और सम्बंधित पदाधिकरियों को नियुक्त करने का विचार रखती है; नहीं, तो क्यों?