क्या मंत्री, सहकारिता विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-(1) क्या यह बात सही है कि वर्ष 2008 में मधुबनी जिलान्तर्गत झंझारपुर में मखाना प्रसंस्करण इकाई की स्थापना की गयी थी जिसके संचालन का दायित्व व्यापार मंडल, झंझारपुर को सौंपा गया था;(2) क्या यह बात सही है कि उक्त इकाई के यंत्रों के रख-रखाव में कमी, प्रशिक्षित मानव संसाधन का अभाव एवं उत्पाद के विपणन हेतु अतिरिक्त बाजार की व्यवस्था न होने से सुचारू रूप से मखाना प्रसंस्करण इकाई संचालित नहीं हो पा रहा है;यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार कबतक झंझारपुर व्यापार मंडल द्वारा संचालित मखाना प्रसंस्करण इकाई का पुनरूद्धार करते हुए पुनः संचालित कराना चाहती है; नहीं, तो क्यों?