क्या मंत्री, सहकारिता विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि बिहार में जिस पैक्स समिति का कार्यकाल पांच वर्ष पूर्ण हो चुका हैं, वहाँ चुनाव कराने की प्रक्रिया चल रही है| इसी क्रम में सीतामढ़ी जिला के सुरसण्ड प्रखंड अन्तर्गत मलाही पैक्स का भी चुनाव कराया जाना है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त चुनाव हेतु मतदाता सूची बनाये जाने में पैक्स अध्यक्ष द्वारा व्यापक प्रचार- प्रसार या शिविर का आयोजन न कर मनचाहे व्यक्ति को मतदाता सूची में शामिल किया गया है,यदि उपर्युक्त खण्डो के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार व्यापक प्रचार-प्रसार के साथ शिविर आयोजित कर भौतिक सत्यापन करते हुए मतदाता सूची बनाने हेतु तिथि निर्धारित करने का विचार रखती हैं, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों ?