क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-क्या यह बात सही है कि पटना जिलान्तर्गत सम्पतचक नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड सं0 14 में विरेन्द्र सिंह के मकान से जगनपुरा चिपुरा मोड़ मुख्य सड़क तक एवं उषा श्री गैस गोदाम से श्रीराम गर्ल्स स्कूल के दक्षिण जगनपुरा चिपुरा मुख्य सड़क एकतापुरम चौक, भाया छत्रपति शिवाजी ग्रीण अपार्टमेंट तक नाला नहीं रहने के कारण सड़क पर जल जमाव की गंभीर समस्या बनी रहती है, जिससे उक्त क्षेत्र की जनता को आवागमन में काफी कठिनाई होती है;यदि हाँ, तो सरकार जनहित में उक्त दोनों सड़कों के किनारे आरसीसी नाला निर्माण कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?