क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि पटना जिला अन्तर्गत मसौढ़ी प्रखण्ड के पितमासा पथ के कोरियावाँ मोड़ से बिहटा-सरमेरा पथ कल्याणपुर , वाजितपुर तक एवं एन0एच-22 से एस0पी0एम0 पथ ग्रामीण कार्य विभाग के अन्तर्गत है, परन्तु उक्त पथ पर अत्यधिक वाहनों के परिचालन होने से जाम की समस्या रहती है, यदि हाँ, तो सरकार सुगम आवागमन हेतु उक्त पथों को ग्रामीण कार्य विभाग से हस्तांतरित कर पथ निर्माण विभाग से उच्च गुणवता वाली चौड़ी सड़क निर्माण कराने का कबतक विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?