क्या मंत्री,ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगें किः- क्या यह बात सही है कि पटना जिलान्तर्गत मसौढ़ी विधान सभा क्षेत्र के बीच से प्रवाहित दरधा नदी पर छोटकी बेर्रा काको, सतपरसा, सीताचक एवं भखरी दौधा के बीच पुल नहीं रहने से तीनों पंचायत के ग्रामीणों को प्रखण्ड मुख्यालय, अनुमण्डल कार्यालय तक आने-जाने में काफी दूरी तय करना पड़ता है, खासकर महिला छात्र--छात्राओं को काफी कठिनाई होती है, यदि हां तो सरकार दरधा नदी के उक्त स्थानों पर आर0सी0सी0 पुल निर्माण कबतक कराने का विचार रखती है , नहीं, तो क्यों?