क्या मंत्री ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि- क्या यह बात सही है कि पटना जिला अन्तर्गत मसौढ़ी प्रखण्ड के ग्राम कराय रोहिला पनसारी के बगल से पुनपुन नदी पर आर० सी० सी० पुल का निर्माण नहीं होने के कारण गाँव के ग्रामीणों को कृषि कार्य करने या दूसरे पंचायत, गाँव, प्रखण्ड मुख्यालय जाने के लिए जान जोखिम में डालकर 10 से 15 कि0मी0 की दूरी तय कर पुनपुन नदी पार करना पड़ता है, यदि हाँ तो सरकार उक्त गाँव के पास पुनपुन नदी पर आर0सी0सी0 पुल निर्माण कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?