क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि सम्पतचक नगर परिषद् अन्तर्गत वार्ड सं-14 में अवस्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय, भोगीपुर में स्कूल भवन नहीं है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त विद्यालय का भवन निर्माण् कराने हेतु अक्टूबर ,2023 में विभाग द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देशित किया गया था परन्तु उक्त विद्यालय भवन का निर्माण नहीं होने से यहाँ शिक्षा प्राप्त कर रहे सैंकड़ों छात्र-छात्राओं को काफी कठिनाई हो रही है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार उक्त उत्क्रमित मध्य विद्यालय, भोगीपुर का भवन निर्माण कब तक कराने का विचार रखती है; नहीं तो क्यों?