क्या मंत्री, आपदा प्रबंधन विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि:1.क्या यह बात सही है कि बेगूसराय जिला भौगोलिक रूप से गंगा, बूढ़ी गंडक, बलान एवं बैंती जैसी बड़ी नदियों से घिरा हुआ है और यह क्षेत्र बाढ़ एवं डूबने की घटनाओं के प्रति अत्यधिक संवेदनशील है, जबकि जिले में SDRF की टीम सिमरिया में तैनात है, भौगोलिक दूरी के कारण जब बेगूसराय सदर, साहेबपुर कमाल, बखरी या भगवानपुर में दुर्घटना होने पर टीम को पहुँचने में 2-3 घंटे लग जाते हैं, जिससे निर्णायक समय में बचाव कार्य नहीं हो पाता है और कानून-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो जाती है;2. यदि उपर्युक्त खण्ड के उत्तर स्वीकारात्मक हैं तो सरकार बेगूसराय सदर एवं अन्य अनुमंडलों में रिस्पांस टाइम’ को न्यूनतम करने हेतु SDRF का विकेंद्रीकरण कर आवश्यक उपकरणों से लैस SDRF की टुकड़ियों की स्थायी प्रतिनियुक्ति कराने का विचार रखती हैं, हाँ, तो कबतक, नहीं, तो क्यों ?