क्या मंत्री, आपदा प्रबंधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि पटना जिलान्तर्गत विक्रम प्रखंड स्थित पंचायत - सैदाबाद, ग्राम – बभनकनपा के रितेश कुमार, पिता – श्री सुरेन्द्र पासवान की मृत्यु दिनांक – 21/07/2023 को सर्प के काटने से एवं प्रखंड - विक्रम, नगर पंचायत – विक्रम, ग्राम – खोरैठा, वार्ड नo - 4 के ध्रुव कुमार, पिता – श्री अजय तिवारी की मृत्यु दिनांक – 26/08/25 को अरवल बड़ी सोन नहर में डूबने से हो गया था, जिसका सत्यापन अंचलाधिकारी द्वारा किये जाने के वाबजूद भी आजतक आश्रित परिवारों को मुआवजा की राशि का भुगतान नहीं किया गया है, यदि हाँ तो सरकार कबतक उक्त मृतक के आश्रित परिवारों को मुआवजा की राशि का भुगतान करनें का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?