क्या मंत्री, योजना एवं विकास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि -(1) क्या यह बात सही है कि संस्कृत विद्यालयों तथा मदरसों में मुख्यमंत्री क्षेत्रीय विकास निधि की राशि खर्च करने हेतु स्पष्ट सरकारी गाईड लाईन विभाग को अप्राप्त है;(2) क्या यह बात सही है कि मुख्यमंत्री क्षेत्रीय विकास निधि से सरकारी मान्यता प्राप्त मदरसों तथा संस्कृत वि़द्यालयों को सरकार भवन का निर्माण करती है ;(3) क्या यह बात सही है कि स्पष्ट गाईड लाईन नहीं होने के कारण अधिकांश संस्कृत विद्यालय व मदरसे जो सरकारी हैं, उनमें भवनों, शौचालयों तथा चाहरदिवारी विहीन है;(4) यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार संस्कृत विद्यालय तथा मदरसों में मुख्यमंत्री क्षेत्रीय विकास निधि की राशि खर्च करने हेतु गाईड लाईन जारी करने का विचार रखती है, हाँ, तो कब तक, नहीं, तो क्यों ?