क्या मंत्री, योजना एवं विकास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना अन्तर्गत निर्मित पंश्चिम चंपारण जिला के पंचायत हरनाटाड़ खाता सं० 57, खेसरा सं० 63/01 स्थित सामुदायिक भवन दिनांक-28/01/2026 को क्षेत्र के वर्तमान निर्वाचित विधायक को सूचित किए बिना पूर्व विधायक से उद्घाटन और शिलापट्ट पर अपना नाम अंकित करा दिया है,2. क्या यह बात सही है कि उक्त भवन का उद्घाटन कार्यपालक अभियंता, स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन (LAEO) कार्य प्रमंडल बगहा-2 द्वारा नियमों एवं प्रोटोकॉल की अवहेलना करते हुए कराया गया है ;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार लोकतांत्रिक मार्यादाओं का उल्लांघन, निर्वाचित जनप्रतिनिधि का अपमान करने वाले प्रशासनिक, कार्यपालक अभियंता एवं अधिकारियों के विरूद्ध विधिसम्मत/अनुशासनात्मक कार्रवाही करते हुए भविष्य में एकसी घटनाओं की पुनरावृति रोकने हेतु स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी कराने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नही तो क्यों?