क्या मंत्री, योजना एवं विकास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-क्या यह बात सही है कि समस्तीपुर जिलान्तर्गत विभूतिपुर विधानसभा क्षेत्र के विभूतिपुर एवं दलसिंहसराय प्रखंडों में सांख्यिकी पदाधिकारी की नियुक्ति अभी तक नहीं की गई है; जिसके कारण लोगों को जन्म एवं मृत्यु प्रमाण-पत्र से संबंधित कार्य कराने में काफी कठिनाई हो रही है; यदि हाँ तो सरकार उक्त दोंनों प्रखंडों में सांख्यिकी पदाधिकारी की कबतक नियुक्ति करने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?