क्या मंत्री, योजना एवं विकास विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि राष्ट्रीय स्तर के लगभग 70 वर्ष पुरानी विद्याभारती एवं D.A.V शिक्षण संस्थानों द्वारा विद्यालय निर्माण एवं पठन-पाठन के क्षेत्र में मा0 मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना की राशि खर्च नहीं करने का प्रवधान है, जबकि पड़ोसी राज्य झारखण्ड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, ओडीसा एवं उत्तराखण्ड में मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना की राशि खर्च आवंटित किये जाने का प्रावधान है,यदि हाँ तो विद्याभारती एवं D.A.V शिक्षण संस्थानों को अन्य राज्य की तरह बिहार राज्य में भी मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना की राशि खर्च कराने का प्रवधान कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?