मंत्री, पर्यटन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें कि:-1. क्या यह बात सही है कि बांका जिले के फुल्लीडूमर प्रखण्ड अंतर्गत पंचायत सादपुर स्थित झरना कुण्ड (पहाड़) वर्षो से पर्यटकीय स्थल के रूप में विकसित नहीं की गई है ;2. क्या यह बात सही है कि यहाँ हर वर्ष मकर-संक्रांति के अवसर पर हजारों लोग धार्मिक अनुष्ठान एवं भ्रमण के लिए आते है ;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त स्थल को जनसुविधा के लिए पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का विचार रखती है, हाँ तो कबतक,नहीं तो क्यों ?