क्या मंत्री, गृह विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि दरभंगा जिला के सिंहवाड़ा थाना एवं जाले थाना के बीच की दूरी 24 KM तथा सिंहवाड़ा थाना से कमतौल थाना के बीच की दूरी 22 km है;2. क्या यह बात सही है कि वरीय पुलिस अधीक्षक दरभंगा के द्वारा ज्ञापांक 1058, दिनांक 12-05-2022 को प्रचारी प्रवर, पुलिस केन्द्र, दरभंगा को निर्देशित किया गया था कि जाले प्रखण्ड के कदम चौक ब्रह्मपुर में स्थायी पुलिस पिकेट हेतु पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति अविलम्ब किया जाय;3.यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है , तो क्या सरकार जाले प्रखण्ड के कदम चौक ब्रह्मपुर में स्थायी पुलिस पिकेट खोलने का विचार रखती है ,हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों ?