क्या मंत्री, गृह विभाग, यह बताने की कृपा करेंगे कि—क्या यह बात सही है कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में हुए संपूर्ण क्रांति आंदोलन में शामिल उन लोगों को, जिन्हें कारावास हुआ था, जेपी सम्मान योजना के तहत पेंशन देने का प्रावधान किया गया है, लेकिन उसी आंदोलन के भूमिगत जेपी सेनानियों, जिन्होंने संघर्ष में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, के लिए किसी प्रकार के पेंशन का प्रावधान नहीं किया गया है यदि हाँ, तो सरकार भूमिगत जेपी सेनानियों को भी पेंशन देने हेतु प्रावधान कब तक कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?