क्या मंत्री, उद्योग विभाग , यह बतलाने की कृपा करेंगे कि : -क्या यह बात सही है कि कटिहार जिला अंतर्गत प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र के आजमनगर एवं प्राणपुर प्रखंड में लघु एवं वृहद उद्योगों की संख्या नगण्य है जबकि श्रमिक बहुल्यता वाले इस क्षेत्र के अधिकांश श्रमजीवी वर्ग अपने जीविकोपार्जन के लिए दूसरे प्रदेशों पर निर्भर हैं, यदि हाँ तो सरकार कबतक निवेशकों के माध्यम से प्राणपुर में लघु एवं वृहद उद्योग लगाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?