क्या मंत्री, गृह विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि जिला किशनगंज के प्रखंड-पोठिया, अंतर्गत मौजा धुमनियां , खाता नं0 135 एवं 136 खेसरा नं0 क्रमशः-105,108 ग्राम धुमनियां में अवस्थित कब्रिस्तान की चहारदिवारी के परिमाप की कुल लंबाई 1475 फिट है जिस में से 350 फिट चहारदिवारी का निर्माण पूर्ण हो चुका है तथा 1125 फीट का निर्माण शेष रह गया है; यदि हाँ तो सरकार उक्त कब्रिस्तान के शेष रह गये 1125 फीट कब्रिस्तान की चहार दिवारी का निर्माण कराने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों?