क्या मंत्री, गृह विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि सिवान जिला के लकड़ी नवीगंज प्रखंड अंतर्गत छतीसी बाजार से जामो बाजार थाना की दूरी 10 किमी है;2. क्या यह बात सही है कि सारण गंडक नहर एवं गोपालगज जिला का बोर्डर नजदीक होने के कारण अपराधियों के लिए अपराध करने एवं घटना को अंजाम देने का सेफ जोन बन गया है, जिससे आमजनों में भय का माहौल बना रहता है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार छतीसी बाजार पर ओपी थाना खोलने का विचार रखती है, हां, तो कबतक, नहीं तो क्यों?