क्या मंत्री, गृह विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि1. क्या यह बात सही है कि दरभंगा जिला के कुशेश्वर स्थान प्रखंड के सतीघाट का वर्तमान थाना उक्त स्थल से काफी दूर है, जिसके कारण आये दिन अप्रिय घटनाएँ घटित होती रहती है और कानून व्यवस्था की समस्या रहती है, यदि हाँ तो सरकार सतीघाट में नया थाना का निर्माण कब तक कराना चाहती है, नहीं तो क्यों?