Back to Legislative Questions Repository
Q.No 338Starred Question Listed

रोजगार की व्यवस्था

श्री रोहित पाण्डेय (156) (भागलपुर ) उद्योग विभाग 9 फरवरी 2026 · द्वितीय सत्र
Question

क्या मंत्री, उद्योग विभाग ,यह बतलाने की कृपा करेंगे कि—(1) क्या यह बात सही है कि भागलपुर जिला  स्थितको-ऑपरेटिव स्पिनिंग मिल्स (स्थापना 1982, उत्पादन 1986)को कुप्रबंधन, आर्थिक अनियमितताओं एवं लगातार घाटे के कारण बंद कर दिया गया, जिससे सैकड़ों मजदूर एवं कर्मचारी बेरोजगार हो गए, तथा मिल बंद होने के वर्षों बाद भी बड़ी संख्या में मजदूरों/कर्मचारियों को आज तक उनका बकाया वेतन, भविष्य निधि, ग्रेच्युटी एवं अन्य वैधानिक देयकों का भुगतान नहीं किया गया है, जिसके कारण मजदूर एवं उनके परिवार आज भी गंभीर आर्थिक एवं सामाजिक संकट का सामना कर रहे हैं;  यदि हाँ, तो सरकार उक्त जिले के  प्रभावित मजदूरों को उनका समुचितबकाया / मुआवजा देने एवं पुनर्वास अथवा वैकल्पिक रोजगारकी व्यवस्था कब तक करने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?

Metadata
Session
द्वितीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
9 फरवरी 2026
Member
श्री रोहित पाण्डेय (156) (भागलपुर )
Department
उद्योग विभाग
Ministry
उद्योग विभाग
MLA Profile
ROHIT PANDEY (156)
ROHIT PANDEY (156)
Party
Bharatiya Janata Party
Constituency
Bhagalpur - Bhagalpur (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Address
B-049-099 New Shivpuri Colony, Tilkamanjhi, Bhagalpur