क्या मंत्री ,उद्योग विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि -1. क्या यह बात सही है कि, पश्चिम चंपारण जिला अंतर्गत बगहा अनुमंडल के रतवल - धनहा पुल के समीप जिला पदाधिकारी पश्चिम चंपारण द्वारा 1719 एकड़ जमीन मेगा- टेक्सटाइल पार्क के निर्माण हेतु चिन्हित कर बिहार सरकार को समर्पित किया गया था; यदि हाँ, तो सरकार कब तक उक्त स्थान को औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?