क्या मंत्री, गृह विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि औरंगाबाद जिला के ओबरा प्रखंड अन्तर्गत बभनडीहा पंचायत के कोराईपुर ग्राम में एवं बेल पंचायत के बेलगॉव से उत्तर कब्रिस्तान अवस्थित है, जिसका घेराबंदी का कार्य नहीं कराया गया है, जिसके कारण असमाजिक तत्वों एवं अवारा पशुओं का आना-जाना लगा रहता है, जिससे कठिनाई होती है यदि हाँ, तो सरकार उक्त वर्णित स्थानों पर कब्रिस्तान की घेराबंदी कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?