क्या मंत्री, गृह विभाग , यह बतलाने की कृपा करेंगे कि -1. क्या यह बात सही है कि गया जिलान्तर्गत वर्ष 1994 से प्रखंड टिकारी को अनुमंडल का दर्जा प्राप्त होने के 32 वर्षो के उपरांत भी अभी तक यहाँ पर अनुमंडलीय कारागार का निर्माण नहीं रहने से सजा प्राप्त /विचाराधीन कैदियों को गया सेंट्रल कारागार या शेरघाटी उपकारा में स्थानांतरित किया जाता है,यदि हाँ, तो सरकार कबतक टिकारी अनुमंडल में एक उपकारा का निर्माण करवाने का विचार करती है, नहीं तो क्यों?