क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि मुंगेर जिलान्तर्गत सदर प्रखण्ड स्थित मध्य विद्यालय जमीन डीगरी, मुंगेर जिसमें वर्तमान में 347 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं, का अपना विद्यालय भवन नहीं होने के कारण विद्यालय का संचालन निजी मकान के सामने फैब्रिकेटेड स्टील स्ट्रक्चर के नीचे खुले में किया जा रहा है, जिससे शिक्षकों सहित छोटे-छोटे बच्चों को पठन-पाठन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है; यदि हाँ, तो सरकार कबतक उक्त विद्यालय के भवन निर्माण प्रयोजनार्थ भूमि को अधिग्रहण कर निर्माण कराना चाहती है, नहीं तो क्यों ?