क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें कि:-1.क्या यह बात सही है कि पटना जिलान्तर्गत पुनपुन प्रखंड के पंचायत पारथु के ग्राम शहवाजपुर में उत्क्रमित मध्य विद्यालय शहवाजपुर है,2.क्या यह बात सही है कि उक्त विद्यालय का भवन जर्जर है, जिसके निर्माण कार्य वर्ष 2019-20 में हुआ था परंतु बीच में ही इस कार्य को रोक दिया गया है, जो अब तक पूर्ण नही हुआ है ;3. यदि उपर्युक्त खंडोंं के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त विद्यालय के भवन का निर्माण पूर्ण कराने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों?