क्या मंत्री, विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि भागलपुर जिलान्तर्गत कहलगाँव में एनटीपीसी जैसे बड़े उपक्रम और औद्योगिक आधार होने के बावजूद यहाँ के स्थानीय युवाओं के लिए उच्चस्तरीय तकनीकी प्रशिक्षण का अभाव है ; यदि हाँ, तो क्या सरकार कहलगाँव के युवाओं को वैश्विक रोजगार के योग्य बनाने हेतु यहाँ एक ‘‘आधुनिक सेंटर ऑफ एक्सेलेंस ’’ (Centre of Excellence) संस्थान जिसमें ए0आई0 ड्रोन टेक्नोलॉजी, रोबोटिक्स जैसे नये युग के पाठ्यक्रम संचालित हो, की स्थापना करने का विचार रखती है; नहीं, तो क्यों ?