क्या मंत्री, खेल विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि रोहतास जिलान्तर्गत प्रखण्ड-करगहर मुख्यालय में लगभग 15 वर्ष पूर्व जगजीवन स्टेडियम का निर्माण हुआ था जो जीर्ण-शीर्ण स्थिति में है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त स्टेडियम में जलजमाव होने के कारण खेल-कूद एवं कोई अन्य कार्य नहीं हो पाता है जिस कारण सैंकड़ों युवकों को पुलिस में भर्ती हेतु सड़क पर दौड़ने का अभ्यास करना पड़ता हैं, जिससे दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो सरकार कब तक जगजीवन स्टेडियम करगहर का जीर्णोद्धार कराने का विचार रखती है ,नहीं, तो क्यों ?