क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि राज्य सरकार की नीति के अनुरूप जिले के अंदर शिक्षकों का ऐच्छिक स्थानांतरण किया जाना है परंतु पूर्वी चंपारण जिला में अभी तक ऐच्छिक स्थानांतरण की प्रक्रिया प्रारंभ नहीं की गई है, यदि हाँ तो सरकार कब तक पूर्वी चंपारण जिले में ऐच्छिक स्थानांतरण की प्रक्रिया प्रारंभ करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?