क्या मंत्री, युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि रोहतास जिले के चेनारी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत चेनारी एवं शिवसागर प्रखंड में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) नहीं रहने के करण स्थानीय युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण एवं रोजगार के अवसर प्राप्त नहीं हो रहे हैं| यदि हाँ, तो सरकार कब तक उक्त प्रखंडों में आईटीआई की स्थापना कराने का विचार रखती हैं , नहीं तो क्यों ?