क्या मंत्री, श्रम संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें कि:-1. क्या यह बात सही है कि दरभंगा जिला के मनीगाछी प्रखण्ड में एक भी आई0टी0आई कॉलेज नहीं हैं ;2. क्या यह बात सही है कि दरभंगा जिला के मनीगाछी प्रखण्ड अन्तर्गत चनौर पंचायत के महादेव पोखर के निकट सरकारी जमीन उपलब्ध है;3.यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार उक्त सरकारी जमीन पर आई0टी0आई0 कॉलेज निर्माण कराने का विचार रखती है; हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों ?