क्या मंत्री, उच्च शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि दरभंगा जिला के सदर प्रखण्ड के किसी भी पंचायत में सरकारी डिग्री कॉलेज नहीं है ;2. क्या यह बात सही है कि दरभंगा सदर प्रखण्ड में महादलित, अनुसूचित जाति, अति पिछड़ा जाति एवं पिछड़ा जाति की संख्या बहुत अधिक है, फिर भी सदर प्रखण्ड के पंचायतों में डिग्री कॉलेज नहीं रहने से उक्त समुदाय के बच्चे आर्थिक विपन्नता के कारण उच्च शिक्षा से वंचित रह जाते हैं।3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार दरभंगा सदर प्रखण्ड के अतिहर गाँव में (जहाँ सरकारी भूखण्ड उपलब्ध है) एक डिग्री कॉलेज खोलने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों ?