Back to Legislative Questions Repository
Q.No 559Starred Question Listed

बिजली के जर्जर तारों को ठीक कराना

श्री राजेश कुमार मंडल (82) (दरभंगा ग्रामीण) ऊर्जा विभाग 24 जुलाई, 2026 · तृतीय सत्र
Question

क्या मंत्री, ऊर्जा विभाग ,यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1. क्या यह बात सही है कि दरभंगा जिला के दरभंगा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मनीगाछी एवं सदर प्रखंड में बिजली की तार एवं केबुल जर्जर है;2. क्या यह बात सही है कि मनीगाछी एवं सदर प्रखंडों में बिजली की पोल एवं तार अभाव के कारण 95% किसानों सिंचाई सुविधा से वंचित हैं;3 . क्या यह बात सही है कि उक्त दोनों प्रखंडों में लो वोल्टेज की समस्या है;4 . यदि उपर्युक्त खंडों का उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार किसानों के लिए सिंचाई हेतु बिजली का पोल एवं तार लगाकर विद्युत आपूर्ति करने के साथ-साथ 65 KV के ट्रांसफार्मर को 100 KV एवं 100 KV के ट्रांसफार्मर को 200 KV में बदलने की विचार रखती है, यदि हाँ तो कब तक नहीं तो क्यों?

Metadata
Session
तृतीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
24 जुलाई, 2026
Member
श्री राजेश कुमार मंडल (82) (दरभंगा ग्रामीण)
Department
ऊर्जा
Ministry
ऊर्जा विभाग
MLA Profile
RAJESH KUMAR MANDAL (82)
RAJESH KUMAR MANDAL (82)
Party
Janata Dal (United)
Constituency
Darbhanga Rural - Darbhanga (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Address
Mohalla-Ram Chowk, P.O.-Lalbag P.S.-Town District-Darbhanga