Back to Legislative Questions Repository
Q.No 424Starred Question Listed

कमला नदी पर आयोजित मेला को राजकीय मेला घोषित करना.

श्री राजेश कुमार मंडल (82) (दरभंगा ग्रामीण) राजस्‍व एवं भूमि सुधार विभाग 23 जुलाई, 2026 · तृतीय सत्र
Question

क्या मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार  विभाग , यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि दरभंगा जिलें  के सदर प्रखण्ड अन्तर्गत गौसाघाट कमला नदी तट पर प्रतिवर्ष माघी पूर्णिमा एवं कार्तिक पूर्णिमा में तीन दिवसीय मेला सैकड़ों वर्ष से लगता है ;2. क्या यह बत सही है कि निःसंतान दम्पति को उस मेले में कमला स्नान करने से संतान की उत्पति होने की प्राचीन मान्यता होने के कारण  दरभंगा, मुजफ्फरपुर, मुंगेर, भागलपुर, सहरसा, पूर्णिया प्रमण्डलों के साथ-साथ नेपाल के श्रद्धालु आते हैं;3. यदि, उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार गौसाघाट के मेला को राजकीय मेला घोषित करने का विचार रखती है? हां तो कब तक, नही, तो क्यों ?

Metadata
Session
तृतीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
23 जुलाई, 2026
Member
श्री राजेश कुमार मंडल (82) (दरभंगा ग्रामीण)
Department
राजस्‍व एवं भूमि सुधार
Ministry
राजस्‍व एवं भूमि सुधार विभाग
MLA Profile
RAJESH KUMAR MANDAL (82)
RAJESH KUMAR MANDAL (82)
Party
Janata Dal (United)
Constituency
Darbhanga Rural - Darbhanga (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Address
Mohalla-Ram Chowk, P.O.-Lalbag P.S.-Town District-Darbhanga