क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-क्या यह बात सही है कि दरभंगा जिला के सदर प्रखण्ड के बलहा पंचायत के बलहा गाँव में कमला नदी पर पुल नहीं रहने के कारण जनसमुदाय को आवागमन में कठिनाइयाँ होती है; यदि हाँ, तो सरकार उक्त स्थान पर पुल का निर्माण कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?