क्या मंत्री, युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि पूर्वी चम्पारण जिला अन्तर्गत प्रखण्ड सुगौली में शिक्षित युवाओं को रोजगार के लिए कोई प्रशिक्षण संस्थान नही है; यदि हाँ तो क्या सरकार उक्त प्रखंड के उत्तरी सुगाँव पंचायत अन्तर्गत बिरलाहा में सरकारी परती जमीन में रोजगार एवं कौशल विकास प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना कराने की विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यो ?