Back to Legislative Questions Repository
Q.No 475Starred Question Listed

प्रबंध समिति का सदस्य बनाना

श्री जितेंद्र कुमार (171) (अस्थावाँ) शिक्षा विभाग 10 फरवरी 2026 · द्वितीय सत्र
Question

क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि नालंदा जिलान्तर्गत बिहारशरीफ स्थित अयोध्या प्रसाद महिला कॉलेज, जिसका कोड 12030 है, में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा शासी निकाय / प्रबंध समिति का स्वरूप निर्धारित किया गया है;2. क्या यह बात सही है कि प्रो0 दयानिधि प्रसाद को प्रभारी प्राचार्य-सह-सचिव बनाया  गया है, जो सेवानिवृत हो चुके है;3. क्या यह बात सही है कि शासी निकाय /प्रबंध समिति सदस्य के रूप में किसी भी दान दाता को शामिल नहीं किया गया है;4. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार यह बतलाने की कृपा करेंगे कि क्या सेवानिवृत कर्मी को शासी निकाय / प्रबंध समिति का सदस्य बनाने का प्रावधान है एवं किसी भी दानदाता को सदस्य नहीं बनाये जाने का क्या औचित्य है?

Metadata
Session
द्वितीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
10 फरवरी 2026
Member
श्री जितेंद्र कुमार (171) (अस्थावाँ)
Department
शिक्षा
Ministry
शिक्षा विभाग
MLA Profile
JITENDRA KUMAR (171)
JITENDRA KUMAR (171)
Party
Janata Dal (United)
Constituency
Asthawan - Nalanda (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Address
Village-Uthrathu Ka Tola Dharampur, Post-Uthrathu Bind, District-Nalanda, Bihar, Pin-803107