क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेगें कि क्या यह बात सही है कि मधुबनी जिलान्तर्गत पण्डौल प्रखंड के सलेमपुर पंचायत स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय, सलेमपुर में दो वर्ग कक्ष ही है एवं चहारदीवारी का निर्माण नहीं होने के कारण पठन-पाठन एवं विद्यालय संचालन में विविध व्यवधान एवं अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न होती है ; यदि हाँ, तो सरकार कब तक उक्त विद्यालय में पर्याप्त वर्ग कक्ष एवं चहारदीवारी का निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?