क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि—1. क्या यह बात सही है कि पटना जिलांतर्गत पालीगंज प्रखंड के मौरी पियरपुरा पंचायत के अंतर्गत हाई स्कूल पियरपुरा गाँव में अवस्थित है जो पंचायत के पूर्वी छोर पर है और यहाँ से मौरी, मौरी बिगहा, रुकुनपुरा और बहादुरपुर गाँव की दूरी लगभग 4 से 6 किमी है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त पंचायत का मौरी बिगहा गाँव भौगोलिक रूप से पंचायत के बीच में है जहाँ के मध्य विद्यालय का भवन अत्यन्त जर्जर और क्षतिग्रस्त है और यहाँ कभी भी दुर्घटना घट सकती है, जबकि मौरी बिगहा गाँव में खाता संख्या-130, प्लॉट नंबर- 214 पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय बनने के लिए पर्याप्त भूमि उपलब्ध है;3.यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार पटना जिलांतर्गत पालीगंज प्रखंड के मौरी पियरपुरा पंचायत के मौरी बिगहा गाँव में उत्क्रमित मध्य विद्यालय का निर्माण करवाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?