Back to Legislative Questions Repository
Q.No 423Starred Question Listed

पुलिस बल की तैनाती

श्री शुभानंद मुकेश (155) (कहलगांव ) मध् निषेध,उत्पाद एवं निबंधन विभाग 10 फरवरी 2026 · द्वितीय सत्र
Question

क्या मंत्री, मद्य  निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग, यह बतलाने का कृपा करेंगे कि -1. क्या यह बात सही है कि भागलपुर जिला के कहलगाँव विधानसभा क्षेत्र की सीमा झारखंड राज्य से सटी होने के कारण एवं पर्याप्त पुलिस बल व विशेष चौकसी के अभाव में झारखंड से बिहार में भारी मात्रा में अवैध शराब की तस्करी हो रही है ;2. क्या यह बात सही है कि यही स्थिति उत्तर प्रदेश एवं अन्य राज्यों से सटी बिहार की सीमाओं पर भी है, जिससे राज्य में लागू पूर्ण शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन में बड़ी चुनौती उत्पन्न हो रही है ;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार कहलगाँव सहित राज्य के सभी सीमावर्ती इलाकों में ‘ड्रोन सर्विलांस,' एवं विभागीय अत्याधुनिक ‘विशेष सीमा जांच चौकी’ (बॉर्डर चेक पोस्ट) स्थापित कर अतिरिक्त आबकारी पुलिस बल की तैनाती कराने का विचार रखती है; हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों ?

Metadata
Session
द्वितीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
10 फरवरी 2026
Member
श्री शुभानंद मुकेश (155) (कहलगांव )
Department
मध् निषेध,उत्पाद एवं निबंधन विभाग
Ministry
मध् निषेध,उत्पाद एवं निबंधन विभाग
MLA Profile
SHUBHANAND MUKESH (155)
SHUBHANAND MUKESH (155)
Party
Janata Dal (United)
Constituency
Kahalgaon - Bhagalpur (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Address
Chaudhary Tola, A. - Kahalgaon, Post - Kahalgaon, Thana - Kahalgaon, District - Bhagalpur, Bihar